होली पर 10 वाक्य का निबंध कक्षा 1,2,3,4,5,6,7 के लिए

नमस्कार, आज इस लेख में हम होली पर एक सरल और संक्षिप्त निबंध हिंदी में साझा कर रहे हैं। होली भारत में एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जो रंगों, प्यार और खुशियों का प्रतीक है। यह त्योहार हमें बुराई पर अच्छाई की जीत की याद दिलाता है और हमें अपने प्रियजनों के साथ मिलकर खुशियां मनाने का अवसर प्रदान करता है। इस निबंध में होली के त्योहार के महत्व और इसके पीछे की कहानी का संक्षिप्त विवरण दिया गया है।

आप मेरे अन्य निबंध विषय भी पढ़ सकते हैं जो इस तरह के हैं, जैसे दशहरा पर 10 लाइन का निबंध और दिवाली पर 10 लाइन का निबंध


10 वाक्य होली पर हिंदी में

  1. होली हमारे देश के प्रमुख त्यौहारों में से एक है ।
  2. यह हिंदू धर्म का त्यौहार है जिसे लगभग पुरे भारत में मनाया जाता है।
  3. इसे अन्य धर्म के लोग भी बड़े धूम धाम से मनाते है ।
  4. इस दिन सभी एक दुसरे को रंग लगाते है ।
  5. होली के एक दिन पहले होलिका दहन होता है ।
  6. होलिका दहन रात में होता है, जिसमे सुखी लकड़ियाँ, पुवाल इत्यादि जलाया जाता है।
  7. होलिका दहन के पीछे एक पौराणिक कथा है ।
  8. जो बुराई पर अच्छाई की जीत को दर्शाता है ।
  9. होली के दिन लोग सभी गिले शिकवे भुला देते है ।
  10. इस दिन एक दुसरे से मिलकर एक दुसरे को रंग लगाकर होली खेलते है ।

5 वाक्य होली पर बच्चों के लिए

  1. होली भारत में मनाया जाने वाला खुशियों और रंगों का त्योहार है।
  2. इसे फागुन महीने के पूर्णिमा को मनाया जाता है।
  3. लोग इस दिन गुलाल और अबीर से एक-दूसरे को रंगते हैं।
  4. होली का त्योहार प्रेम, भरोसा, और एकता का प्रतीक है।
  5. इस मौके पर लोग मिलकर खुशियाँ मनाते हैं और एक दुसरे को रंग लगाते हैं।

होली पर निबंध

होली हमारे देश के प्रमुख त्योहारों में से एक है। यह हिन्दू धर्म का त्यौहार है पर इसे सभी धर्म के लोग मिल झूल कर मनाते है। यह प्रत्येक वर्ष मार्च के महीने में आता है जिसे हिंदी कैलेंडर के अनुशार फाल्गुन माह कहते है। यह होली का त्यौहार देश के हर राज्य में मनाया जाता है। यह रंगों का त्यौहार है जिसमे लोग एक दुसरे को रंग लगाते है। होली से पहले लोग बाज़ार से रंग और अबीर की खरीदारी करते है। इन दिनों बाजारों में चहल पहल बढ़ जाती है। इस त्यौहार में बच्चो में अलग सा उत्साह होता है।

बच्चे इस दिन बाज़ार से अलग-अलग प्रकार की पिचकारी खरीदते है। होली के दिन इसी पिचकारी से दुसरे पर रंग डालते है। होली के एक दिन पहले रात में होलिका दहन होता है। होलिका दहन में सुखी लकड़ी, घांश-फूंश इत्यादि को जलाया जाता है। इसके लिए लोग अपने स्वेच्छा से चंदा देते है। इसी चंदे के पैसे से सुखी लकड़ी और अन्य सामग्री होलिका दहन के लिए ख़रीदे जाते है। होलिका दहन के पीछे एक पौराणिक कथा है जो बुराई पर अच्छाई की जीत को दर्शाता है। होलिका दहन के ठीक अगले दिन होली मनाई जाती है।

होली के दिन घरो में मिठाइयाँ और अन्य कई प्रकार के पकवान बनाये जाते है। इस दिन बच्चे और युवा सभी एक दुसरे को रंग लगाकर खुशियाँ मनाते है। होली के दिन लोग एक साथ इकट्ठा होकर एक टोली बनाते है। यह टोली अपने साथ ढोल, ताशे लेकर घूमते है और एक दुसरे को रंग व अबीर लगाते है। बच्चे अपने से बड़ो के पांव में अबीर लगाकर उनसे आशीर्वाद लेते है। कुछ लोग इस दिन गुब्बारे में रंग भर कर दुसरे पर फेंकते है जो बहुत ही गलत है। हमें गुब्बारे का प्रयोग दुसरे पर रंग डालने के लिए नहीं करना चाहिए।

गुब्बारे से किसी का नुकसान हो सकता है। आजकल बाजारों में केमिकल वाले रंग भी बिकने लगे है। इन केमिकल वाले रंग को हमें खरीदने से बचना चाहिए। इस केमिकल वाले रंग से किसी को नुकसान हो सकता है। होली के दिन रंग व अबीर का यह खेल सुबह से लेकर दोपहर तक चलता है। दोपहर बाद लोग नए कपडे पहन कर एक दुसरे के घर जा कर मिलते है। इस दिन लोग सभी गिले शिकवे भूल कर एक दुसरे के साथ खुशियाँ बांटते है।

मेरा प्रिय त्यौहार होली पर 10 वाक्य

  1. होली हमारा पसंदीदा त्योहार है। यह फाल्गुन मास के पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है।
  2. इस दिन हम अपने दोस्तों और परिवार के साथ रंग और पानी से खेलते हैं।
  3. हम गुलाल, अबीर, पिचकारी और बलून का उपयोग करते हैं। हम गाने गाते हैं, नाचते हैं और मजे करते हैं।
  4. होली एक ऐसा त्योहार है जो हमें भाईचारा, प्रेम और खुशी का संदेश देता है।
  5. इस दिन हम अपने बुरे भावनाओं को भूलकर अपने शत्रुओं को भी गले लगाते हैं।
  6. इस दिन हम अपने घरों में गुजिया, पापड़, ठंडाई और अन्य पकवान बनाते हैं और उन्हें बांटते हैं।
  7. होली हमें अहंकार, ईर्ष्या, द्वेष और अन्य बुराइयों से दूर रहने का पाठ पढ़ाता है।
  8. यह हमें प्रह्लाद की भक्ति, हिरण्यकशिपु के अभिमान और होलिका के विनाश की कथा याद दिलाता है।
  9. यह हमें सत्य, न्याय और धर्म की रक्षा करने का प्रेरणा देता है।
  10. होली हमारी संस्कृति और परंपरा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

मेरा प्रिय त्यौहार होली पर 5 वाक्य बच्चों के लिए

  1. होली हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है, जिसे रंगों का त्योहार भी कहा जाता है।
  2. होली का यह त्यौहार प्रत्येक वर्ष फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है।
  3. होली में हम रंग और पानी से खेलते हैं और मिठाई खाते हैं।
  4. होली में हम अपने दुश्मनों को भी दोस्त बनाते हैं और उन्हें गुलाल लगाते हैं।
  5. होली हमें खुशी, प्रेम और भाईचारा का संदेश देता है।

[Video] होली पर निबंध कैसे लिखे


अकसर पूछे जाने वाले सवाल – होली

Q. होली कब मनाई जाती है?

Ans: होली फागुन महीने के पूर्णिमा को मनाई जाती है।


Q. होली का महत्व क्या है?

Ans: होली भरोसा, प्रेम, और एकता का प्रतीक है।


Q. लोग होली में कैसे मनाते हैं?

Ans: लोग होली में गुलाल और अबीर से एक-दूसरे को रंगते हैं और मिलकर खुशियाँ मनाते हैं।


Q. होली क्यों रंगों के साथ मनाई जाती है?

Ans: होली के दिन रंगों का खेल विशेष मौके का हिस्सा है और यह आनंद और उत्साह भरा होता है।


Q. होली का अन्य नाम क्या है?

Ans: होली का अन्य नाम फागुन पूर्णिमा भी है।



निष्कर्ष

होली का त्योहार हमें एकता, प्रेम और खुशियों का संदेश देता है। यह त्योहार हमें अपने मतभेदों को भूलकर एक दूसरे के साथ मिलकर खुशियां मनाने के लिए प्रेरित करता है। होली का त्योहार पूरे देश में बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाता है, जो हमारी संस्कृति और परंपरा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह त्योहार हमें जीवन को रंगीन और खुशियों से भरने का अवसर प्रदान करता है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *