पेड़ पर 10 लाइन का निबंध कक्षा 1,2,3,4,5,6 और 7 के लिए

नमस्कार, आज इस लेख में हम पेड़ पर एक सरल और संक्षिप्त निबंध हिंदी में साझा कर रहे हैं। पेड़ पर 10 पंक्तियों का निबंध एक छोटा सा लेख है जो पेड़ के महत्व और उनके जीवन में प्रभाव को उजागर करता है। यह निबंध पेड़ के बारे में रोचक तथ्यों को प्रस्तुत करता है और उनके संरक्षण के महत्व को समझने में मदद करता है।

आप मेरे अन्य निबंध विषय भी पढ़ सकते हैं जो इस तरह के हैं, जैसे मेरी माँ पर 10 वाक्य का निबंध और शिक्षक दिवस पर 10 लाइन का निबंध.


10 वाक्य पेड़ पर हिंदी में

  1. पेड़ हमारे जीवन का अभिन्न अंग है।
  2. पेड़ हमारे लिए बहुत ही उपयोगी है।
  3. पेड़ों से हमें फल, दवाई, रबर, लकड़ी, कागज इत्यादि प्राप्त होते है।
  4. पेड़ हमारे पर्यावरण को शुद्ध करते है।
  5. पर्यावरण में उपस्थित हानिकारक कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित कर लेते है।
  6. और बदले में पर्यावरण में ऑक्सीजन छोड़ते है।
  7. बहुत से जीव अपना घर पेड़ों पर ही बनाते है।
  8. पेड़ हमें छाया एवं सुरक्षा प्रदान करते है।
  9. हमें पेड़ों के इन महत्वो को लोगो बताना चाहिए।
  10. और अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए लोगो को जागरूक करना चाहिए।

5 वाक्य पेड़ पर बच्चों के लिए

  1. पेड़ हमारे जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं क्योंकि वे हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं और वातावरण में उपस्थित प्रदूषण को कम करते हैं।
  2. पेड़ हमारे पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाते हैं और हमें फल, फूल, और लकड़ी जैसे कई उपयोगी संसाधन प्रदान करते हैं।
  3. पेड़ हमारे जीवन को आराम और शांति प्रदान करते हैं और हमें प्रकृति के साथ जुड़ने का अवसर देते हैं।
  4. पेड़ हमारे जलवायु परिवर्तन को नियंत्रित करने में मदद करते हैं और हमारे ग्रह को सुरक्षित बनाते हैं।
  5. हमारे जीवन में पेड़ का महत्व बहुत अधिक है इसलिए हमें उनकी देखभाल और संरक्षण करना चाहिए ताकि वे आने वाली पीढ़ियों के लिए भी जीवित रहें।

पेड़ पर निबंध

पेड़ पौधें हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग है। इसके बिना पृथ्वी पर जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। पेड़ पौधें प्रकृति की देन है, जिससे हमें फल,सब्जियां, लकड़ी, कागज, रबर इत्यादि प्राप्त होते है। कुछ पेड़ों से हमें दवाइयां भी प्राप्त होते है। हमारे पर्यावरण में उपस्थित हानिकारक कार्बनडाईऑक्साइड को पेड़ अवशोषित कर लेता है और बदले में पर्यावरण में ऑक्सीजन छोड़ते है। पेड़ों को हमसे कुछ भी नहीं चाहिए होता है वह केवल हमें लाभ पहुंचाते हैं और बदले में हमसे कुछ भी नहीं मांगते। इसलिए हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए हम यह निश्चय कर सकते हैं कि अपने जन्मदिन पर एक पौधा अवश्य लगाये।

पेड़ पर पशु पक्षी अपना घर बनाकर रहते है। पेड़ धरती पर वर्षा लाने में भी सहायक होते है। पेड़ हमें छाया एवं सुरक्षा प्रदान करते है। पेड़ के हर भाग मानव जीवन के लिए उपयोगी होता है। पेड़ के पत्तो से लेकर जड़ो तक सभी का उपयोग हम करते है। पेड़ों से प्राप्त होने वाले लकड़ी सबसे मूल्यवान चीज है। लकड़ी से टेबल, कुर्सी, बेंच, दरवाजे इत्यादि फर्नीचर बनाये जाते है। गाड़ियों में उपयोग होने वाले टायर पेड़ों से ही बनते हैं यह टायर विशेष प्रकार के पेड़ों से पहले रबर बनाए जाते हैं फिर वही रबर टायर में उपयोग होते हैं।

हमें अपने आस पास पेड़ लगाने चाहिए जिससे हमारा पर्यावरण शुद्ध हो सके। आज जो पेड़ हम लगायेंगे वो न सिर्फ हमारे लिए बल्कि हमारे आने वाले पीढयों के लिए भी लाभदायक होगा। पृथ्वी पर बिना पेड़ों के हम जीवित नहीं रह सकते है। पृथ्वी पर जीवन होने का एक कारण पृथ्वी पर पेड़ों का भी होना भी है। पेड़ हमें बाढ़ जैसे प्राकृतिक आपदाओं से भी बचते हैं बाढ़ के कारण भूस्खलन की समस्या अधिक होती है यह भूस्खलन होने से पेड़ बचाते हैं। पेड़ों की जड़े भूमि को कसकर जकड़े होते हैं जिससे तेज पानी का बहाव भी मिट्टी को अपने साथ नहीं बहा पाते। इसलिए हमारे जीवन में जितना अधिक पेड़ लगा सके हमें लगाना चाहिए यह केवल हमारे जीवन के लिए नहीं बल्कि भविष्य में आने वाले अपने बच्चों के लिए इन्हें सुरक्षित रख सकते है।


[Video] पेड़ पर निबंध कैसे लिखे


अकसर पूछे जाने वाले सवाल – पेड़

Q. पेड़ को अंग्रेजी में क्या कहते हैं?

Ans: पेड़ को अंग्रेजी में ट्री (Tree) कहते हैं।


Q. पेड़ों से हमें क्या प्राप्त होता है?

Ans: पेड़ों से हमें ऑक्सीजन, फल, फूल, लकड़ी, और अन्य कई उपयोगी संसाधन प्राप्त होते हैं।


Q. पेड़ हमारे लिए महत्वपूर्ण क्यों है?

Ans: पेड़ हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं क्योंकि वे हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, वायु प्रदूषण को कम करते हैं, और हमारे पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाते हैं।


Q. पेड़ प्रदूषण को किस तरह से कम करता है?

Ans: पेड़ प्रदूषण को कम करने में मदद करते हैं क्योंकि वे वायु प्रदूषण को अवशोषित करते हैं और ऑक्सीजन का उत्पादन करते हैं।


Q. पेड़ पौधे अपना भोजन कैसे बनाते हैं?

Ans: पेड़ पौधे अपना भोजन प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया द्वारा बनाते हैं, जिसमें वे सूर्य की ऊर्जा, जल, और कार्बन डाइऑक्साइड का उपयोग करके ग्लूकोज और ऑक्सीजन का उत्पादन करते हैं।


Q. क्या गाड़ियों के लिए रबर पेड़ों से आते हैं?

Ans: हाँ, गाड़ियों के लिए रबर पेड़ों से आता है, विशेष रूप से रबर के पेड़ (हेविया ब्रेज़िलिएंसिस) से।


Q. क्या कागज पेड़ों से बनते हैं?

Ans: हाँ, कागज पेड़ों से बनता है, विशेष रूप से लकड़ी के पेड़ों से जैसे कि पाइन, स्प्रूस, और फ़र।


Q. सबसे लंबे पेड़ का क्या नाम है?

Ans: सबसे लंबे पेड़ का नाम कोस्ट रेडवुड (सेक्वोइया सेम्पेरविरेंस) है, जो कैलिफोर्निया में पाया जाता है और जिसकी ऊंचाई 115 मीटर तक हो सकती है।



निष्कर्ष

पेड़ हमारे जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और उनका संरक्षण करना हमारी जिम्मेदारी है। पेड़ हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, वायु प्रदूषण को कम करते हैं, और हमारे पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाते हैं। पेड़ के बिना हमारा जीवन अधूरा होगा और हमें उनकी देखभाल और संरक्षण करना चाहिए ताकि वे आने वाली पीढ़ियों के लिए भी जीवित रहें। पेड़ के प्रति हमारी जागरूकता और जिम्मेदारी हमारे ग्रह को सुरक्षित और स्वस्थ बनाने में मदद करेगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *