नमस्कार, आज इस लेख में हम स्वास्थ्य ही धन है पर एक सरल और संक्षिप्त निबंध हिंदी में साझा कर रहे हैं। “स्वास्थ्य ही धन है” एक प्रसिद्ध कहावत है जो इस बात को दर्शाती है कि स्वस्थ शरीर ही हमारी सबसे बड़ी संपत्ति है। यह लेख बच्चों और छात्रों के लिए सरल भाषा में 10 पंक्तियों में समझाया गया है, जिससे वे अच्छे स्वास्थ्य के महत्व को आसानी से समझ सकें।
आप मेरे अन्य निबंध विषय भी पढ़ सकते हैं जो इस तरह के हैं, जैसे दांत पर 10 वाक्य का निबंध और पर्यावरण पर 10 वाक्य का निबंध.
[Video] स्वास्थ्य ही धन है पर निबंध कैसे लिखे
10 वाक्य स्वास्थ्य ही धन है पर हिंदी में
- हमारे जीवन में, हमारे शरीर का स्वस्थ होना बहुत जरुरी है।
- अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना हमारा पहला कार्य होना चाहिए।
- एक स्वस्थ व्यक्ति अपना काम पुरे उत्साह के साथ करता है।
- जिस व्यक्ति का स्वास्थ्य ठीक है वो असल में धनि है।
- धन – दौलत सब बेकार है, जब आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं है।
- हमें अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना चाहिए।
- अच्छे स्वास्थ्य के लिए हमें संतुलित और पौष्टिक भोजन लेना चाहिए।
- अच्छे स्वास्थ्य के लिए नियमित व्यायाम भी बहुत जरुरी है।
- व्यायाम हमारे शरीर को लम्बे समय तक स्वस्थ बनाये रखता है।
- इसलिए हमें संतुलित भोजन और नियमित व्यायाम का संकल्प लेना चाहिए।
5 वाक्य स्वास्थ्य ही धन है पर बच्चों के लिए
- हम बचपन से ही अपने माता-पिता और शिक्षकों से सुनते आ रहे हैं कि स्वास्थ्य ही धन है जो बिल्कुल सत्य है।
- किसी भी कार्य को करने के लिए हमारे शरीर का स्वस्थ होना बहुत जरूरी है।
- किसी व्यक्ति का अच्छा स्वास्थ्य उसका वास्तविक धन है।
- भले ही किसी व्यक्ति के पास बहुत ज्यादा रूपए पैसे और धन दौलत है लेकिन अगर उसका स्वास्थ्य सही नहीं है तो वह सारे धन उसके लिए व्यर्थ है।
- हमें अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए नियमित व्यायाम और संतुलित आहार लेना चाहिए।
स्वास्थ्य ही धन है पर निबंध
स्वास्थ्य ही धन है, यह एक कहावत है, जो कि सच भी है। इसका अर्थ है कि, हमारा अच्छा स्वास्थ्य ही हमारी वास्तविक दौलत या धन है। अच्छे स्वास्थ्य से बढ़कर कोई चीज नहीं होती। हमारे पास चाहे जितना भी धन-दौलत हो, पर अगर हमारा स्वास्थ ठीक नहीं है, तो ये सारे धन-दौलत हमारे किसी काम की नहीं। इसलिए धन की तुलना स्वास्थ से नहीं की जा सकती बल्कि स्वास्थ का स्थान धन से ऊपर है। अच्छा स्वास्थ हमें दैनिक कार्यो एवं सम्बंधित चुनौतियों का सामना करने के लिए सक्षम बनाता है। अगर हमारा स्वास्थ्य ठीक है तो हमारा मन भी ठीक एवं शांत रहेगा।
अच्छा स्वास्थ्य हमारे शरीर को चुस्त और फुर्तीला बनाता है। अगर स्वास्थ्य ठीक है तो किसी भी काम को करने में हमारा मन लगा रहता है। वही अगर हमारा शरीर बीमार या अस्वस्थ है तो हमें आलस महसूस होता है और किसी भी काम को करने का मन नहीं करता। अगर हमारा स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो शरीर बहुत कमजोर हो जाता है। इसलिए हमें हमेशा अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना चाहिए। स्वास्थ्य को अच्छा रखने के लिए हमें संतुलित आहार लेना चाहिए। जिसमें उचित मात्रा में सारे प्रोटीन इत्यादि होनी चाहिए। संतुलित आहार में जैसे हरी सब्जियां, फल, दूध, इत्यादि ले सकते है।
सही खान पान से हमारे शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। अगर हमारे शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत है तो हम कम बीमार पड़ेंगे। सिर्फ संतुलित भोजन खाने से ही नहीं, बल्कि हमें नियमित शारीरिक व्यायाम भी करने की आवश्यकता है। व्यायाम हमारे शरीर को लम्बे समय तक स्वस्थ रखता है। हम नियमित रूप से सुबह के समय कुछ आसान व्यायाम जैसे दौड़ना, पैदल चलना, साइकिल चलाना, उठक-बैठक, इत्यादि कर सकते है। इससे हमारा शरीर लम्बे समय तक स्वस्थ बना रहता है।
अकसर पूछे जाने वाले सवाल – स्वास्थ्य ही धन है
Q. स्वास्थ्य ही धन है को इंग्लिश में क्या कहते हैं?
Ans: स्वास्थ्य ही धन है को इंग्लिश में हेल्थ इस वेल्थ कहते हैं।
Q. स्वास्थ्य को इंग्लिश में क्या कहते हैं?
Ans: स्वास्थ्य को इंग्लिश में हेल्थ कहते हैं।
Q. स्वस्थ रहने के लिए हमें क्या करना चाहिए?
Ans: स्वस्थ रहने के लिए हमें संतुलित भोजन और नियमित व्यायाम करना चाहिए।
Q. क्या अंडे खाना स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है?
Ans: अंडे खाना हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है।
Q. क्या व्यायाम करना हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है?
Ans: नियमित व्यायाम करने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है।
निष्कर्ष
स्वास्थ्य ही सच्चा धन है क्योंकि बिना अच्छे स्वास्थ्य के जीवन का कोई आनंद नहीं है। हमें अपने शरीर और मन को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, और स्वच्छता को अपनाना चाहिए। स्वस्थ रहकर ही हम अपने जीवन को खुशहाल और सफल बना सकते हैं।