नमस्कार, आज इस लेख में हम पृथ्वी दिवस पर एक सरल और संक्षिप्त निबंध हिंदी में साझा कर रहे हैं। पृथ्वी दिवस पर 10 पंक्तियों का निबंध एक छोटा सा लेख है जो पृथ्वी दिवस के महत्व और इसके उद्देश्य को उजागर करता है। यह निबंध पृथ्वी दिवस के बारे में जानकारी प्रदान करता है और इसके महत्व को समझने में मदद करता है, जिसमें हमें पृथ्वी की रक्षा और संरक्षण के लिए प्रेरित किया जाता है।
आप मेरे अन्य निबंध विषय भी पढ़ सकते हैं जो इस तरह के हैं, जैसे होली पर 10 वाक्य का निबंध और दशहरा पर 10 लाइन का निबंध.
10 वाक्य पृथ्वी दिवस पर हिंदी में
- पृथ्वी दिवस 22 अप्रैल को पुरे दुनिया में मनाया जाता है।
- इस दिवस की सुरुवात अमेरिका से हुई।
- अमेरिका के एक व्यक्ति ने इसकी स्थापना सन 1970 में की।
- जिसका नाम सीनेटर जेराल्ड नेल्सन था।
- इस दिवस को दुनिया के 192 से अधिक देशो में मनाया जाता है।
- अपने पर्यावरण की सुरक्षा करना हमारा कर्तव्य है।
- पृथ्वी दिवस के दिन स्कूल में बच्चे वृक्ष रोपण करते है।
- इस दिन अपने घरो के आस पास जमा कचरे को साफ करते है।
- केवल पृथ्वी दिवस को ही नहीं बल्कि हमें हमेशा अपने घर एंव आस-पास में साफ़-सफाई रखनी चाहिए।
- इससे हमारा प्रयावरण सुरक्षित रहता है।
5 वाक्य पृथ्वी दिवस पर बच्चों के लिए
- ब्रम्हांड में हमारा घर पृथ्वी है, जहाँ हम मनुष्य वर्षों से रह रहे है।
- पृथ्वी पर हमारे जीवन जीने योग्य सभी चींजे उपलब्ध है।
- हमारे जीवन के लिए अति आवश्यक चीज है हवा, पानी, भोजन और उर्जा।
- यह चारो चींजे हमें पृथ्वी पर बहुत आसानी से मिल जाती है, परन्तु पुरे ब्रम्हांड में ये चींजे और कही नहीं पायी जाती है।
- पृथ्वी के संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने के लिए हर साल 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाया जाता है।
पृथ्वी दिवस पर निबंध
पृथ्वी दिवस पुरे विश्व मे हर साल 22 अपैल को मनाया जाता है। पर्यावरण कि शुरक्षा एवं इसके प्रति जागरूकता के लिए इस दिवस की स्थापना की गयी। पृथ्वी दिवस की स्थापना, अमेरिका के एक व्यक्ति ने सन 1970 में किया था। जिसका नाम सीनेटर जेराल्ड नेल्सन था। नेल्सन ने सबसे पहले लोगो को बताया की औधोगिक विकाश के कारण पर्यावरण का कितना नुकसान हो रहा है।
इसके लिए नेल्सन ने अमरीकी समाज को एक जुट किया, और विरोध प्रदर्शन एंव कई जन आन्दोलन किये। इस आन्दोलन के फलस्वरूप सरकार को इन आंदोलनकारियों की मांग सुननी पड़ी। और देखते ही देखते पर्यावरण के अनुकूल कई फैसले सरकार द्वारा लिए गये। और इस मुद्दे को विश्व स्तर पर चर्चा करने के लिए इसे संयुक्त राष्ट्र में रखा गया। संयुक्त राष्ट्र में इस मुद्दे को 192 से अधिक देशो ने अपना समर्थन दिया।
और सभी ने अपने-अपने देशो में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दीया। पर्यावरण संरक्षण एक बहुत ही महत्वपूर्ण विषय है। पृथ्वी पर उपस्थित सभी प्राकृतिक चीजें जैसे- हवा, पानी, पेड़, पौधे, ये सब से मिल कर हमारा प्रयावरण बना है। ये सभी चीजे एक दुसरे से मिल कर पर्यावरण को संतुलित करते है। अपने पर्यावरण की सुरक्षा करना हमारा कर्तव्य है। प्रकृति ने हमें हवा, पानी, पेड़, पौधे, नदी, पहाड़ और धरती के निचे उपस्थित खनिज हमारी सहायता के लिए दिए है।
हम अपनी मेहनत से धन तो कमा सकते है पर प्राकृतिक चीजो को ना ही बढ़ा सकते है और ना ही बना सकते है। प्रकृति द्वारा दी गई ये सभी चीजे सीमित हैं। इसलिए पृथ्वी दिवस पर लोगो को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाता है। इस दिन लोग अपने घरो के आस – पास, सड़क के किनारे, साफ़-सफाई करते है। इस दिन कई लोग पौधा रोपण भी करते है।
पृथ्वी पर 10 वाक्य का निबंध
- जिस ग्रह पर हम रहते है, उसे हम पृथ्वी कहते है।
- पुरे ब्रम्हांड में केवल पृथ्वी ही एक मात्र ऐसा ग्रह है जहा मनुष्य के जीवन जीने के लिए अनुकूल वातावरण है।
- पृथ्वी पर जीवन होना एक बहुत ही जटिल परिस्थिति है, जिसे बनने में लाखो करोड़ो साल लग गए तब जाकर हमें आज जैसी पृथ्वी मिली।
- पृथ्वी का सूर्य से एक निश्चित दुरी पर होना, पृथ्वी पर वायुमंडल का होना, पृथ्वी पर मौसम का बदलना, पृथ्वी पर पानी की उपलब्धता इत्यादि पृथ्वी को एक हैबीटेबल प्लानेट बनाता है।
- पृथ्वी पर बढ़ते प्रयावरण संकटों के कारण पृथ्वी के वायुमंडल को बहुत नुकसान होता है।
- पृथ्वी के संरक्षण के महत्व को देखते हुए पुरे विश्व में हर साल 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है।
- इस दिन सभी स्कुल और दफ्तरों में पृथ्वी के महत्व को बताया जाता है।
- और लोगों को पृथ्वी के संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाता है।
- पृथ्वी पर प्रदुषण का स्तर बहुत ज्यादा बढ़ गया है, जिसके कारण हमारा वायुमंडल प्रभावित होता है।
- अगर समय रहते हम अपने पृथ्वी पर बढ़ रहे प्रदुषण को नहीं रोक पाये तो वह दिन दूर नहीं जब पृथ्वी पर जीवन जीना काफी मुस्किल हो जायेगा।
[Video] पृथ्वी दिवस पर निबंध कैसे लिखे
अकसर पूछे जाने वाले सवाल – पृथ्वी दिवस
Q. पृथ्वी दिवस क्या है?
Ans: पृथ्वी दिवस एक विशेष दिन है जो पृथ्वी की रक्षा और संरक्षण के लिए मनाया जाता है, जिसमें हमें पृथ्वी के संसाधनों का सही तरीके से उपयोग करने और प्रदूषण को कम करने के लिए जागरूक किया जाता है।
Q. पृथ्वी दिवस कब मनाया जाता है?
Ans: पृथ्वी दिवस प्रत्येक वर्ष 22 अप्रैल को मनाया जाता है, जो पृथ्वी दिवस के रूप में जाना जाता है।
Q. पृथ्वी दिवस का महत्व क्या है?
Ans: पृथ्वी दिवस का महत्व यह है कि यह हमें पृथ्वी की रक्षा और संरक्षण के लिए प्रेरित करता है, और हमें पृथ्वी के संसाधनों का सही तरीके से उपयोग करने और प्रदूषण को कम करने के लिए जागरूक करता है।
Q. पृथ्वी दिवस मनाने से क्या लाभ है?
Ans: पृथ्वी दिवस मनाने से हम पृथ्वी को स्वच्छ और हरित बनाने के लिए एक साथ मिलकर काम कर सकते हैं, और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण बना सकते हैं।
निष्कर्ष
पृथ्वी दिवस एक महत्वपूर्ण अवसर है जो हमें पृथ्वी की रक्षा और संरक्षण के लिए प्रेरित करता है। यह दिन हमें पृथ्वी के संसाधनों का सही तरीके से उपयोग करने और प्रदूषण को कम करने के लिए जागरूक करता है। पृथ्वी दिवस मनाने से हम पृथ्वी को स्वच्छ और हरित बनाने के लिए एक साथ मिलकर काम कर सकते हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण बना सकते हैं।