बंदर पर 10 वाक्य का निबंध कक्षा 1,2,3,4,5,6 और 7 के लिए

नमस्कार, आज इस लेख में हम बंदर पर एक सरल और संक्षिप्त निबंध हिंदी में साझा कर रहे हैं। बंदर पर 10 पंक्तियों का निबंध एक छोटा सा लेख है जो बंदर के बारे में जानकारी प्रदान करता है, जिसमें उनके जीवन, व्यवहार, और विशेषताओं को उजागर किया गया है। यह निबंध बंदर के बारे में रोचक तथ्यों को प्रस्तुत करता है और उनके महत्व को समझने में मदद करता है।

आप मेरे अन्य निबंध विषय भी पढ़ सकते हैं जो इस तरह के हैं, जैसे महात्मा गांधी पर 10 वाक्य का निबंध और भालू पर 10 वाक्य पर निबंध=.


10 वाक्य बंदर पर हिंदी में

  1. ‘बंदर’ एक बहुत ही बुद्धिमान जीव है ।
  2. यह एक चौपाया जानवर है जिसके चार पैर, दो आँखे, दो कान और एक लम्बी पूंछ होती है।
  3. बन्दर बहुत ही फुर्तीले होते है।
  4. यह पेड़ पर एक डाली से दुसरे डाली पर बहुत ही आसानी से छलांग लगा लेते है।
  5. बन्दर के कुल 32 दांत होते है।
  6. बन्दर को खाने में ” केला “अधिक पसंद है।
  7. पुरे विश्व में बंदरों की 260 जीवित प्रजातियाँ है।
  8. बंदरों और मनुष्यों का 98 प्रतिशत DNA आपस में मिलता है।
  9. अंतरिक्ष में भेजा गया पहला बंदर जिसका नाम ‘Albert II” था।
  10. हर साल 14 दिसंबर को विश्व बन्दर दिवस मनाया जाता है।

5 वाक्य बंदर पर बच्चों के लिए

  1. बंदर एक शरारती और समझदार जानवर है जो हमेशा पेड़ों पर उछल कूद करते रहते हैं।
  2. वे बहुत ही चंचल और तेज़ होते हैं और अपने खेलों में मगन रहते हैं।
  3. बंदरों के चेहरे पर मासूमियत और शरारत दोनों होती है, जो उन्हें और भी प्यारे बनाती है।
  4. वे अपने समूह में रहते हैं और एक दूसरे के साथ खेलते हैं।
  5. बंदरों को देखना और उनके साथ खेलना बहुत मजेदार होता है।

बंदर पर निबंध

‘बंदर’ बहुत ही बुद्धिमान, फुर्तीला और शरारती जानवर होतें हैं। इन्हें उछल-कूद करना बेहद पसंद होता है। बंदरों में नकल करने की प्रतिभा होती है। इसलिए बंदरों को आसानी से प्रशिक्षित किया जा सकता है। बंदर को चार पैर और एक लम्बी पूंछ होती है। यह अपने अगले पंजो का उपयोग हाथ की तरह करते है। बन्दर पेड़ों पर बहुत ही आसानी से चढ़ जाते है । यह अलग अलग रंगों एवं आकार में पाए जाते हैं। बंदरो की अलग अलग प्रजातियाँ पाई जाती हैं। इंसानों की तरह बंदरों के भी 32 दाँत होते हैं।

बंदरों की औसत आयु 20 से 35 वर्ष की होती है। बंदर जंगलों एवं पहाड़ों पर पाए जाते हैं। बन्दर एक परिवारिक जीव है जो झुण्ड में रहते है। इनके झुण्ड का एक मुखिया भी होता है। बंदर शाकाहारी होते है और इनके आहार में अखरोट, बेरी और फल शामिल हैं। इनका पसंदीदा फल केला और अंजीर है। बन्दर खाने की तलाश में एक जंगल से दुसरे जंगल घूमते रहते है। कभी कभी जंगल में खाने की कमी के कारण ये हमारे शहर में भी आ जाते है। जैसा की हम अपने घरों के छतों पर तथा रेलवे स्टेशन में हमेशा देखते है।

भारत में बंदरों का एक विशेष महत्व है ये लोगों के आस्था से जुड़े है। भारत में लोग बन्दर भोज भी करवाते है जिसमे बंदरो को स्वादिस्ट फल खिलाये जाते है। प्रत्येक वर्ष 14 दिसंबर को पुरे विश्व में ‘मंकी डे’ मनाया जाता है। मंकी दे को संयुक्त राष्ट्र ने घोषित नहीं किया है, फिर भी सैकड़ों देश इस दिन को मनाते हैं। इस दिन को शुरू करने का श्रेय कैसे सॉरो और एरिक मिलीकिन को जाता है।


[Video] बंदर पर निबंध कैसे लिखे


अकसर पूछे जाने वाले सवाल – बंदर

Q. बंदर को अंग्रेजी में क्या कहते हैं?

Ans: बंदर को अंग्रेजी में मंकी ( Monkey ) कहते हैं।


Q. बंदर कहां रहते हैं

Ans: बंदर जंगलों और पेड़ों पर रहते हैं।


Q. बंदरों का स्वभाव कैसा होता है?

Ans: बंदरों का स्वभाव चंचल और शरारती होता है।


Q. बंदर के कितने पैर होते हैं?

Ans: बंदर के चार पैर होते हैं।


Q. बंदर का रंग कैसा होता है?

Ans: बंदर का रंग भूरा या काला होता है, लेकिन यह उनकी प्रजाति पर निर्भर करता है।


Q. बंदर दिवस कब मनाया जाता है?

Ans: बंदर दिवस 14 दिसंबर को मनाया जाता है।



निष्कर्ष

बंदर एक रोचक और आकर्षक जानवर है जो हमें अपने व्यवहार और विशेषताओं से प्रभावित करता है। उनकी चंचलता, बुद्धिमत्ता, और सामाजिक प्रवृत्ति उन्हें एक अद्वितीय प्राणी बनाती है। बंदरों का अध्ययन करना और उनके बारे में जानना न केवल रोचक है, बल्कि यह हमें प्रकृति के महत्व और जीव-जन्तुओं के संरक्षण के प्रति जागरूक भी करता है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *