नमस्कार, आज इस लेख में हम स्वतंत्रता दिवस पर एक सरल और संक्षिप्त निबंध हिंदी में साझा कर रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस पर 10 पंक्तियों का निबंध एक छोटा सा लेख है जो भारत के स्वतंत्रता दिवस के महत्व और इसके इतिहास को उजागर करता है। यह निबंध स्वतंत्रता दिवस के बारे में जानकारी प्रदान करता है और इसके महत्व को समझने में मदद करता है, जिसमें हमें स्वतंत्रता सेनानियों की वीरता और बलिदान की याद दिलाई जाती है।
आप मेरे अन्य निबंध विषय भी पढ़ सकते हैं जो इस तरह के हैं, जैसे गणतंत्र दिवस पर 10 वाक्य का निबंध और भाषण और महात्मा गांधी पर 10 वाक्य का निबंध.
10 वाक्य स्वतंत्रता दिवस पर हिंदी में
- स्वतंत्रता दिवस प्रत्येक वर्ष 15 अगस्त को पुरे भारत में बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है।
- यह भारत का रास्ट्रीय त्यौहार है।
- हमारा देश आज ही के दिन 15 अगस्त 1947 को आजाद हुवा था।
- आजादी से पहले हमारा देश अंग्रेजों के शाशन में था।
- अंग्रेज भारतियों पर बहुत जुल्म करते थे ।
- मगर हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने अंग्रेजो का विरोध किया।
- और उन्हें 15 अगस्त 1947 को भारत से खदेड़ दिया।
- स्वतंत्रता दिवस का दिन हमारे लिए बहुत ही गौरव का दिन है।
- आजादी के बाद देश के प्रथम प्रधान मंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु बने।
- जिन्होंने पहली बार स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले पर झंडा फहराया था।
5 वाक्य स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों के लिए
- स्वतंत्रता दिवस हर साल 15 अगस्त को मनाया जाता है।
- इस दिन हमारा देश भारत ने 1947 में अपनी आज़ादी प्राप्त की थी।
- इस दिन देशभर में तिरंगा झंडा फहराया जाता है।
- स्कूल, कॉलेज, और सरकारी दफ्तरों में विभिन्न कार्यक्रम होते हैं।
- लोग इस मौके पर गर्व से देशभक्ति भावना का इजहार करते हैं।
स्वतंत्रता दिवस पर निबंध
स्वतंत्रता दिवस प्रत्येक वर्ष 15 अगस्त को पुरे भारत में मनाया जाता है। यह भारत का रास्ट्रीय त्यौहार है। यह दिन भारतियों के लिए बहुत ही ख़ुशी का दिन होता है। क्योंकि 15 अगस्त 1947 को ही हमारा देश स्वतंत्र हुवा था। भारत की आजादी के बाद देश के प्रथम प्रधान मंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु बने। जवाहरलाल नेहरु ने देश की राजधानी नई दिल्ली के लाल किले पर तिरंगे झंडे को पहली बार फहराया।
आज भी भारत प्रधान मंत्री द्वारा लाल किले पर झंडा फहराया जाता है तथा लाखों लोग इस स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होते है। लाल किले पर पहले झंडारोहण और राष्ट्रगान के बाद प्रधान मंत्री द्वारा भाषण दिया जाता है। उसके बाद भारतीय सेना द्वारा अपनी ताकत का प्रदर्शन किया जाता है। जिसमे भारतीय सेना अपने शस्त्र का प्रदर्शन करते है तथा लड़ाकू विमानों द्वारा हवा में कर्तब दिखाते है ।
उसके बाद देश के प्रत्येक राज्य द्वारा झांकी निकाली जाती है। इस झांकी में अपने अपने राज्य के संस्कृति को प्रदर्शित किया जाता है। इस खास दिन पर हम भगत सिहं, सुखदेव, राजगुरु और गांधीजी जैसे उन साहसी पुरुषों के महान बलिदानों और उनके योगदानों के लिए याद करते है।
स्वतंत्रता दिवस पर निबंध 300 शब्दों में
स्वतंत्रता दिवस को भारत में एक राष्ट्रीय पर्व के तौर पर मनाया जाता है। यह प्रत्येक वर्ष 15 अगस्त को पूरे देश में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। आज ही के दिन 15 अगस्त 1947 को हमारा देश अंग्रेजों के गुलामी से मुक्त हुआ था। आजादी से पहले हमारा देश अंग्रेजों का गुलाम था। अंग्रेज हमारे देशवासियों पर बहुत ही जुल्म करते थे उनसे कठिन परिश्रम करवाते थे और परिश्रम के बदले उन्हें कुछ भी नहीं दिया जाता था।
अंग्रेजों के शासनकाल में ही एक बहुत ही दिल दहला देने वाली घटना घटित हुई जिसे आज हम जलियांवाला बाग हत्याकांड के नाम से जानते हैं। ऐसे कई दुखद घटनाओं को अंग्रेजों द्वारा अंजाम दिया गया। जो आज भी इतिहास के पन्नों पर दर्ज है। उस समय में हमारे देशवासियों में से ही कुछ लोग इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने का निश्चय किया जिसे आज हम स्वतंत्रता सेनानियों के रूप में जानते हैं। जिसमें मुख्य रूप से महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, लाला लाजपत राय, पंडित जवाहरलाल नेहरू, खुदीराम बोस, मंगल पांडे इत्यादि थे।
हमारे देश भारत की स्वतंत्रता में सभी स्वतंत्रता सेनानियों का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान रहा। आज हमारा देश अंग्रेजों के गुलाम से तो मुक्त हो गया लेकिन अभी भी कुछ समस्याएं ऐसी है जिससे हम अभी स्वतंत्र नहीं हुए हैं जिसमें कुछ इस प्रकार हैं – गरीबी, भुखमरी, भ्रष्टाचार, प्रदूषण की समस्या, इत्यादि। हमारे देश को पूर्ण रूप से स्वतंत्र होने के लिए हमें गरीबी, भुखमरी, भ्रष्टाचार, प्रदूषण की समस्याओं इत्यादि से भी लड़ना होगा। अतः स्वतंत्रता दिवस हम सभी के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है इस दिन हम अपने स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और उनके योगदान को याद करते हैं।
स्वतंत्रता दिवस पर आसान भाषण छात्रों के लिए कक्षा 1,2,3,4,5,6
माननीय मुख्य अतिथि, आदरणीय अध्यापकगण, अभिभावकों और मेरे प्यारे दोस्तों को मेरा नमस्कार। आप सभी को मेरे तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। मेरा नाम रिजवान अली है और मै कक्षा 6 में पढता हु। आज 15 अगस्त है और आज का ये दिन हम सभी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। क्योंकि आज ही के दिन 15 अगस्त 1947 को हमारा देश अंग्रेजो के शाशन से आजाद हुवा था। आज मै अपलोगो के सामने स्वतंत्रता दिवस के ऊपर दो शब्द कहूँगा। हमारे देश को स्वतंत्र हुवे 73 वर्ष हो गये और आज हम सब एक स्वतंत्र जीवन जी रहे है। लेकिन क्या आपको पता है की हमें ये स्वतंत्रता कैसे मिली ? तब हमें उन सभी महान हस्तियों का नाम याद आ जाता जिन्होंने देश के आजादी के लिए अपना सबकुछ न्योछावर कर दिया था।
मै दावे के साथ कह सकता हु की यहाँ उपस्थित शायद ही कोई ऐसा होगा जो महात्मा गाँधी को नहीं जानता होगा, जो चंद्रशेखर आजाद को नहीं जानता होगा, जो सुखदेव, राजगुरु, भगत सिंह, असफाक उल्ला खान, अबुल कलाम आजाद को नहीं जानता होगा। देश की आजादी में ये सभी महान व्यक्तित्व ने अपना पूरा योगदान और बलिदान दिया। जिसकी बदोलत आज हम अपने देश में आजादी की साँसे ले रहे है। ये महान व्यक्तित्व हमारे दिलों में बसते है भला इन्हें कोई कैसे नहीं जानेगा। आजादी से पहले भारत के लोगो पर बहुत जुल्म किया जाता था। हमारे देश में पूरी तरह से अंग्रेजो का राज था। भारतियों को गुलाम बनाकर उन से जानवरों से भी बत्तर शुलूक किया जाता था।
आजादी के पहले के मुकाबले हमारी आज की जिंदगी जैसी भी है वो सब हमारे स्वतंत्रता शेनानियों की बदोलत है। मगर आजादी के 73 साल बाद भी हम पूरी तरह से आजाद नहीं हुवे है। आज भी हम गरीबी, भ्रस्टाचार, छुवा-छूत तथा भेद-भाव रूपी गुलामी से आजाद नहीं हुवे है। हमें अपने समाजिक व्यवस्था को ठीक करने की जरुरत है। और यह तभी संभव है जब देश में शिक्षा प्रणाली ठीक होगी। क्योंकि सभी चींजे शिक्षा से जुडी है।
देश में लोग शिक्षित होंगे तो उनकी सोचने और समझने की क्षमता ज्यादा अच्छी और सभ्य होगी। और इस तरह से धीरे-धीरे हमारी सामाजिक व्यवस्था ठीक होगी, जिसके फलस्वरूप गरीबी, भ्रस्टाचार, छुआ-छूत तथा भेद-भाव जैसी गुलामी अपने आप ही समाज से ख़तम हो जायेंगे। और देश एक बार फिर से आजादी का झंडा पुरे विश्व में लहराएगा। तो इसी के साथ मैं अपनी बात को खत्म करता हु, जय हिन्द जय भारत।
स्वतंत्रता दिवस पर 10 वाक्य का भाषण बच्चों के लिए
- माननीय मुख्य अतिथि, आदरणीय अध्यापकगण, अभिभावकों और मेरे प्यारे दोस्तों को मेरा नमस्कार।
- आप सभी को मेरे तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
- मेरा नाम राजेश कुमार है और मै कक्षा 4 में पढता हु।
- आज 15 अगस्त है और आज का ये दिन हम सभी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।
- क्योंकि आज ही के दिन 15 अगस्त 1947 को हमारा देश अंग्रेजो के राज से मुक्त हुवा था।
- हमारे देश की आजादी के पीछे बहुत से लोगों का बलिदान छुपा है।
- हम उन बलिदानों का सम्मान करते है।
- महात्मा गाँधी, चंद्रशेखर आजाद, राजगुरु, भगत सिंह, असफाक उल्ला खान, अबुल कलाम आजाद जैसे स्वतंत्रता शेनानियों की अथक प्रयास से हमें ये आजादी मिली है।
- ये महान हस्तियाँ हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे।
- तो इसी के मै अपने शब्द समाप्त करता हु, जय हिन्द जय भारत धन्यवाद।
[Video] स्वतंत्रता दिवस पर निबंध कैसे लिखे
अकसर पूछे जाने वाले सवाल – स्वतंत्रता दिवस
Q. स्वतंत्रता दिवस कब मनाया जाता है?
Ans: स्वतंत्रता दिवस हर साल 15 अगस्त को मनाया जाता है।
Q. भारत ने कब अपनी आज़ादी प्राप्त की थी?
Ans: भारत ने 1947 में अपनी आज़ादी प्राप्त की थी।
Q. स्वतंत्रता दिवस के दिन क्या होता है?
Ans: इस दिन देशभर में तिरंगे का झंडा लहराया जाता है।
Q. जलियांवाला बाग हत्याकांड किसके द्वारा किया गया था?
Ans: जलियांवाला बाग हत्याकांड अंग्रेजों द्वारा किया गया था जिसमें सैकड़ो भारतीयों की जान चली गई थी.
Q. स्वतंत्रता दिवस को अंग्रेजी में क्या कहते हैं?
Ans: स्वतंत्रता दिवस को अंग्रेजी में इंडिपेंडेंस डे ( Independence Day ) कहते हैं।
निष्कर्ष
स्वतंत्रता दिवस एक महत्वपूर्ण अवसर है जो हमें भारत की स्वतंत्रता की याद दिलाता है और हमें देशभक्ति की भावना से भर देता है। यह दिन हमें स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने और उनकी वीरता को सम्मान देने का अवसर प्रदान करता है। स्वतंत्रता दिवस मनाने से हमें देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी और कर्तव्य को समझने का अवसर मिलता है और हम देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए प्रेरित होते हैं।