नमस्कार, आज इस लेख में हम कोरोनावायरस पर एक सरल और संक्षिप्त निबंध हिंदी में साझा कर रहे हैं। कोरोनावायरस पर 10 पंक्तियों का निबंध एक छोटा सा लेख है जो कोरोनावायरस के बारे में जानकारी प्रदान करता है, इसके लक्षणों और बचाव के तरीकों पर प्रकाश डालता है।
आप मेरे अन्य निबंध विषय भी पढ़ सकते हैं जो इस तरह के हैं, जैसे 10 Lines essay on Monkey और 10 Lines essay on Environment.
10 वाक्य कोरोनावायरस पर हिंदी में
- कोरोना एक विषाणु है।
- इसके संक्रमण से लोगों को “COVID-19” नामक बीमारी होती है।
- यह एक नया विषाणु है।
- इस विषाणु के नये होने के कारण ही इसका नाम “नॉवेल कोरोना वायरस ” रखा गया।
- इस वायरस की शुरुआत चाइना के वुहान शहर से हुई।
- पर अब ये वायरस दुनिया के लगभग सभी देशों में फ़ैल गया।
- इस वायरस से दुनिया भर में लगभग 50 हजार से भी ज्यादा लोगो की मौत हो गयी है।
- यह वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है।
- इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए हमें अपने हाथो को साबुन से अच्छी तरह से धोना चाहिए।
- खांसते या छींकते वक्त मुंह को रुमाल या टिशु पेपर से ढंकना चाहिए।
5 वाक्य कोरोनावायरस पर बच्चों के लिए
- कोरोनावायरस एक बहुत ही खतरनाक बीमारी है जो पूरे विश्व में फैल गई है और लोगों को बहुत परेशान कर रही है।
- यह बीमारी वायु में फैलने वाले कीटाणुओं से होती है और इसके लक्षणों में बुखार, खांसी, और सांस लेने में परेशानी होती है।
- कोरोनावायरस से बचाव के लिए हमें मास्क पहनना, हाथ धोना, और सामाजिक दूरी बनाए रखना बहुत जरूरी है।
- इस बीमारी से निपटने के लिए सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने कई कदम उठाए हैं और लोगों को जागरूक किया है।
- हमें भी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी और कोरोनावायरस से बचाव के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने होंगे।
कोरोनावायरस पर निबंध
कोरोना एक वायरस है जिसे WHO(विश्व स्वास्थ्य संगठन) द्वारा महामारी घोषित कर दिया गया है। कोरोना वायरस बहुत ही सूक्ष्म है जिसे नंगे आँखों से देखा नहीं जा सकता है। लेकिन इसका प्रभाव बहुत ही खतरनाक है। ये वायरस पुरे दुनिया में बहुत ही तेजी से फ़ैल रहा है। इस वायरस से प्रभावित होकर पूरे दुनिया में लाखों लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस के संक्रमण से जुकाम से लेकर साँस लेने में तकलीफ जैसी समस्याएँ हो सकती है। यह वायरस बिलकुल नया है इससे पहले इसे कभी नहीं देखा गया था। इसके नये होने के कारण ही इसका नाम “नावेल कोरोना वायरस ” रखा गया।
इस वायरस के संक्रमण से जो बीमारी होती है उसका नाम “COVID-19” रखा गया। “COVID-19” होने पर पहले बुखार होता है। इसके बाद सूखी खांसी होती है और फिर एक हफ़्ते बाद सांस लेने में परेशानी होने लगती है। इस वायरस का संक्रमण चीन के वुहान से फैलना शुरू हुआ था। और 3 महीने के भीतर ये पुरे दुनिया में फैल गया। वायरस का पता लगने के चार महीने तक इस वायरस के संक्रमण को रोकने वाला कोई दवा नहीं बना है। जिसके कारण इस वायरस को फैलने से रोकना काफी मुश्किल हो गया है। यह वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है।
यह वायरस खांसी और छींक से गिरने वाली बूंदों(Droplets) के ज़रिए फैलते हैं। इसलिए इसे लेकर बहुत सावधानी बरती जा रही है। इसके बचाव के लिए WHO(विश्व स्वास्थ्य संगठन) ने कुछ गाइड लाइन जारी किये है। जिसमे बताया गया है की लोगो से दुरी बनाये रखे, खांसते या छींकते समय मुंह पर रुमाल या टिस्यू पेपर का इस्तेमाल करे, अपने हाथ को साबुन से ठीक से धोये, इत्यादि। हमारे देश भारत में भी इस वायरस का संक्रमण आ गया है। जिसे फैलने से रोकने के लिए कई राज्यों में पूरी तरह से लोंक डाउन तथा कर्फु जैसे कदम उठाने पड़े है। हमें ऐसे आपातकाल में अपने सरकार द्वारा दिए गये दिशा निर्देश का पालन करना चाहिए।
[Video] कोरोनावायरस पर निबंध कैसे लिखे
अकसर पूछे जाने वाले सवाल – कोरोनावायरस
Q. कोरोनावायरस कब फैलना शुरू हुआ?
Ans: कोरोनावायरस दिसंबर 2019 में फैलना शुरू हुआ था।
Q. कोरोनावायरस का सबसे पहले कहाँ पता चला था?
Ans: कोरोनावायरस का सबसे पहले चीन के वुहान शहर में पता चला था।
Q. कोरोनावायरस को क्या नाम दिया गया है?
Ans: कोरोनावायरस को कोविड-19 नाम दिया गया है।
निष्कर्ष
कोरोनावायरस एक खतरनाक बीमारी है जिसे हमें बहुत सावधानी से निपटना होगा, हमें मास्क पहनना, हाथ धोना, और सामाजिक दूरी बनाए रखना होगा ताकि हम इस बीमारी से बच सकें और अपने परिवार और समाज को सुरक्षित रख सकें।